● झारखंड सरकार की ओर से ज़ारी अधिसूचना पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ने जताया आभार
जमशेदपुर।
झारखंड के वित्तीय रूप से कमज़ोर और पिछड़े सभी धर्मों के सवर्णों को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में दस फीसदी का लाभ दिए जाने से सम्बन्धित अधिसूचना ज़ारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने हर्ष ज़ाहिर किया है। कहा कि ग़रीबी कभी जाती देखकर नहीं आती। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की रघुवर सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी नीति लागू किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सवर्ण आरक्षण को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि सूबे के सभी धर्मों के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग लाभांवित होंगे। इससे युवाओं को विशेष अवसर मिलेंगे। जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे भाजपा के लक्ष्य अंत्योदय के प्रति कटिबद्धता बताया। ज्ञातव्य हो कि झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी किए है कि 15 जनवरी 2019 के पश्चात प्रदेश की जिन सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में बहाली प्रारंभ होगी उन सभी मामलों में अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमज़ोर सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। भाजपा की ओर से ज़ारी बयान में जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने कहा कि सवर्णों के 10 फ़ीसदी आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को मिलने वाले पचास फ़ीसदी आरक्षण के अतिरिक्त होगा। भाजपा ने सभी वर्गों का ख़्याल रखते हुए एक समान अवसर देने का ऐतिहासिक और अभिनंदन योग्य प्रयास किये है।