Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय ने प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और विरासत को किया याद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय ने प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और विरासत को किया याद

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को विस्तार से साझा किया और झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अटल जी दूरदृष्टि वाले नेता थे, जिन्होंने देश के विकास की नींव रखी और गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

डॉ. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के सहयोग से सफलतापूर्वक सरकार चलाई और देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने जनता से वादा किया था कि अगर देश उन्हें बहुमत देगा तो बिहार से झारखंड, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन किया जाएगा। उन्होंने अपने इस वादे को निभाया और झारखंड समेत तीन नए राज्यों की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में शुरू हुई सर्व शिक्षा अभियान, चतुर्भुज सड़क योजना, संचार क्रांति और अंत्योदय जैसी योजना ने देश को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया। भाजपा आज उन्हीं के विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने झारखंड अलग राज्य बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवारने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान न सिर्फ भाजपा बल्कि अन्य विपक्षी दल भी करते थे। मैं खुद उनके साथ संसद में रहा हूँ। जब वे बोलते थे तो पूरा सदन ध्यान से सुनता था। उनकी उपस्थिति की जानकारी मात्र से ही सभास्थल खचाखच भर जाता था। उन्होंने कभी भी देश के सम्मान से समझौता नहीं किया और राष्ट्रहित को सबसे आगे रखा।

1990 में जब पूरा देश अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, तब राम रथ यात्रा अटल जी के विचार और सुझाव का ही परिणाम था। इसी के तहत कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था। अटल जी के बीजारोपण और उनकी प्रेरणा से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

डॉ. पांडेय ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में बदलाव तो स्वाभाविक होता है, लेकिन रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में नक्सलवाद और कानून व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण था और राज्य में तेज गति से विकास कार्य हो रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा, हाईकोर्ट भवन, जिला कलेक्ट्रेट, ब्लॉक कार्यालय, झारखंड भवन, एम्स, नया एमजीएम अस्पताल समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं। लेकिन वर्तमान सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में अपराधियों का तांडव मचा हुआ है। राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं न हो रही हों। हाल ही में हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो सरकार की नाकामी और ध्वस्त कानून व्यवस्था को दर्शाता है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से पैसा मांगने पर कहा कि यह बकाया वर्ष 2014 से पहले का है। जिसे कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया। हेमंत सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह असफ़ल हो गई है। वो इन पैसों का हिसाब देने के बजाय राजनीति कर लोगों में भ्रम फैला रही है।

डॉ. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा राज्य में हार के कारणों की समीक्षा कर रही है। हम जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे और फिर से भाजपा सरकार बनाएंगे। झारखंड की जनता ने भाजपा को हमेशा समर्थन दिया है और हम उनके विश्वास पर फिरसे खरा उतरेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

MADHUBANI NEWS :रोटरी क्लब मिलेनियम का वृक्षारोपण अभियान शुरू

July 20, 2025

Bollywood News :श्रेया घोषाल के साथ एपी ढिल्लों का मज़ेदार ट्रैक “थोड़ी सी दारू” रिलीज़ 

July 20, 2025

AAJ KA RASIFAL :20 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

July 20, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.