Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● जिन दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नही है वैसे दल संविधान को हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने का कर रहे प्रयास: डॉ रविन्द्र राय

जमशेदपुर। भारतीय संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में आयोजित गोष्ठी में झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, अभियान के जिला संयोजक पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह समेत वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले, अतिथियों द्वारा पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संविधान की भावना को बनाए रखने और जन-जन तक इसके महत्व को पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने संविधान की महत्ता और इसके 75 वर्षों की यात्रा पर विस्तारपूर्वक अपने विचार साझा किए। रविन्द्र राय ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास जनता से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वे भारतीय संविधान को राजनीतिक हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग संविधान के बुनियादी सिद्धांतों और उसकी धारा-प्रावधानों को ठीक से नहीं समझते, वे ही संविधान को दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने संविधान को बदलने जैसे झूठ फैलाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने इस दुष्प्रचार को पूरी तरह नकार दिया। डॉ राय ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संविधान की आत्मा को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उदाहरण के तौर पर शाह बानो मामले में, जब सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो को भरण-पोषण देने का आदेश दिया तो राजीव गांधी ने मुस्लिम नेताओं और मौलवियों के दबाव में कानून बदलकर शाह बानो को उनके हक के भरण-पोषण से वंचित कर दिया। यह कदम न केवल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ था, बल्कि संविधान की मूल भावना के विपरीत भी था।

उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बार-बार ऐसे फैसले लिए जो भारतीय संविधान और बाबा साहेब के विचारों के खिलाफ थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने और हाशिये पर रखने के लिए कई षड्यंत्र रचे। 1952 और 1954 के चुनावों में उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि उनके नेताओं ने स्वयं को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा। कहा कि भाजपा के समर्थन वाली सरकार के दौरान वर्ष 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान को उचित सम्मान दिया गया।

डॉ राय ने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है और दलितों, पिछड़ों, और आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। यह वही पार्टी है जिसने बाबा साहेब के आरक्षण के सिद्धांतों को भी नजरअंदाज किया। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कमजोर करने का काम किया।

रविन्द्र राय ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो लोग आज संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही अतीत में संविधान को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच तीर्थ स्थलों का विकास किया। इसके अलावा, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ घोषित किया। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और महापरिनिर्वाण स्थल स्मारक का निर्माण कर बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा जन-जन तक उनके विचारों और आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इन राजनीतिक चालों को समझना होगा और इस तरह के झूठे प्रचार से सतर्क रहना होगा। हमें संविधान को रक्षा करते हुए इसे पूजते हुए लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना है।

वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का बार-बार अपमान किया, उनके योगदान को नजरअंदाज किया और संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई, आज उसी पार्टी के नेता हाथ में संविधान लेकर जनता को भ्रमित करने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की राजनीति का दोहरा चरित्र और पाखंड मात्र है। श्री महतो ने लोकसभा की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा में जब सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेताओं से पूछा कि जिस संविधान को वे हाथ में लेकर अपनी राजनीति चला रहे हैं, उसमें कितने पेज है, तो कोई जवाब नहीं मिला। यह इस बात का प्रमाण है कि इन लोगों को न संविधान का ज्ञान है, न उसकी आत्मा की समझ। कांग्रेस नेताओं के लिए संविधान एक राजनीतिक हथियार मात्र है, जिसका वे जनता को गुमराह करने और भ्रमित करने के लिए दुरुपयोग करते हैं। विद्युत महतो ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने किस तरह बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान के साथ अन्याय किया। आज जो नेता संविधान की दुहाई दे रहे हैं, उन्हें खुद संविधान पढ़ने और उसकी गहराई समझने की जरूरत है। जनता को कांग्रेस के इस पाखंड से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह पार्टी न कभी बाबा साहेब का सम्मान कर पाई और न ही संविधान की आत्मा का। हम सबको को यह समझने की जरूरत है कि जो पार्टी बाबा साहेब के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकी, वह देश और संविधान की रक्षा कैसे कर सकती है।

भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने डॉ. अंबेडकर को बार-बार अपमानित किया। आजादी के बाद बाबा साहेब को चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने अपने सारे संसाधनों का दुरुपयोग किया। यह कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति थी, क्योंकि अंबेडकर उनके जातिवादी और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा थे। कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार संविधान की आत्मा को कुचला और बाबा साहेब के विचारों का मजाक उड़ाया।

गोष्ठी के दौरान मंच संचालन संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक पवन अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के सह संयोजक रमेश बास्के ने किया।

अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में पुरुस्कृत हुए प्रतिभागी: संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा के विभिन्न मोर्चा द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिनमें चित्रांकन, निबंध और क्विज प्रतियोगिता शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान इन प्रतियोगिताओं में विजेता हुए प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, कुसुम पूर्ति, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, रेणु शर्मा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, दशरथ चौबे, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, विकास शर्मा, आनंद कुमार, पवन सिंह, बबलू गोप, अश्विनी तिवारी, सूरज साह, हेमेंद्र जैन हन्नु, अजीत सिंह, शांतनु मुखर्जी, प्रधान महतो, राजपति देवी, राम सिंह मुंडा, धनुर्धर त्रिपाठी, प्रदीप मुखर्जी, चंदन चौबे, सोनू ठाकुर, तन्मय झा, काजू शांडिल, बिरेन महतो, दीपक तिवारी, रविशंकर तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :सावन में गंगाजल और रक्षाबंधन पर राखी लिफाफा के लिए डाक विभाग की विशेष पहल

July 21, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह (CHANDIL) में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई गई

July 21, 2025

“Tata Power Community Trust Hosts Special Screening of ‘Tanvi the Great’ to Celebrate Neurodiversity and Inclusion”

July 21, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.