Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:विधुत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन
Breaking News

Jamshedpur News:विधुत बरण महतो तीसरी बार मंगलवार को दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● भव्य एवं ऐतिहासिक होगी नामांकन सभा: नंदजी प्रसाद

● मंगलवार सुबह 10 बजे से जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, तैयारियों के निमित्त भाजपा के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिद्युत बरण महतो के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं, नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के छह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता नामांकन सभा में शामिल होंगे। वहीं, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, नीरज सिंह, संजीव कुमार समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के निमित्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जनसभा में मंगलवार सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पक्का पंडाल बनाया गया है। वहीं, अतिथियों के बैठने एवं संबोधन के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। बिद्युत बरण महतो मंगलवार को शुभ विजय मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने बताया कि बिद्युत बरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन से पूर्व विशाल जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के जिला स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रीय रूप से लगे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है। नंदजी प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर सीट पर सुनिश्चित हार को देखते हुए इंडी गठबंधन ने पहले ही हथियार डाल दिया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से बिद्युत बरण महतो तीसरी बार भी ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि बिद्युत बरण महतो के नामांकन सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल स्तर पर बैठक कर रूपरेखा बनाई गई है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और सांगठनिक कौशल के दम पर बिद्युत बरण महतो तीसरी बार जमशेदपुर के सांसद के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नामांकन सभा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी। सुधांशु ओझा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन सभा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा 13 से 19 अगस्त तक

August 13, 2025

AAJ KA RASIFAL :13 अगस्त 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

August 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : मानगो की पेयजल, कचरा निस्तारण और जल निकासी की समस्या एक माह में दुरुस्त करें

August 12, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.