Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » HERO ISL 2022-23:जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर बेंगलुरू एफसी प्लेऑफ के और करीब पहुंची
Breaking News

HERO ISL 2022-23:जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर बेंगलुरू एफसी प्लेऑफ के और करीब पहुंची

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 19, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपनी पहली जीत की हैट्रिक पूरी की। ब्लूज ने जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैचवीक 16 मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया। बेंगलुरू की जीत में आया, जब मिडफील्डर रोहित कुमार (सातवें), भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा (34वें) और स्ट्राइकर शिव नारायण (62वें मिनट में) ने गोल दागे। बेंगलुरू एफसी के सेंटर-बैक संदेश झिंगन को मजबूत डिफेंडिंग के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्य कोच साइमन ग्रेसन के ब्लूज अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वे प्लेऑफ के अंतिम स्थान पर मौजूद एफसी गोवा से एक अंक की दूरी पर आ गए हैं। बेंगलुरू एफसी के 15 मैचों में छह जीत, एक ड्रा और आठ हार से 19 अंक हो गए है। वहीं, आज की हार के बाद मुख्य कोच ऐडी बूथरॉयड के रेड माइनर्स दसवें स्थान पर बने हुए हैं। जमशेदपुर एफसी के 15 मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और दस हार से नौ अंक हैं।

मैच का पहला गोल सातवें मिनट में आया, जब मिडफील्डर रोहित कुमार ने बेंगलुरू एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। दाहिने फ्लैंक पर गोल लाइन के करीब पहुंचने के बाद प्रबीर दास ने सेकेंड पोस्ट की तरफ सटीक फ्लोटेड क्रॉस डाला, जहां मौजूद रोहित ने दाहिने पैर से वॉली लगाई जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव सही पोजिशन में नहीं होने के कारण गेंद को गोल लाइन पार करते हुए देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके।

34वें मिनट में भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने करारे लॉन्ग रेंज से गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। स्पेनिश मिडफील्डर हावी हर्नांडेज से पास लेने के बाद कृष्णा ने लगभग 26 मीटर की दूरी से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गोल किया जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव ने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर गेंद पर उंगलियां जरूर लगाई लेकिन इसके बावजूद गेंद लेफ्ट कॉर्नर पर गोलजाल में उलझ गई।

62वें मिनट में शिव नारायण ने गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को तिगुना करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। अटैकिंग थर्ड पर स्पेनिश मिडफील्डर हावी हर्नांडेज से पास लेने के बाद स्ट्राइकर शिव ने बॉक्स के ठीक बाहर से अपने बाएं पैर की शक्ति दिखाते हुए गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर गोलजाल में उलझा दिया जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 12वां मुकाबला था और बेंगलुरू एफसी ने आज पांचवीं बार जीत हासिल की जबकि जमशेदपुर एफसी ने चार मैच जीते हैं और दोनों के बीच तीन ड्रा खेले गए हैं। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में ब्लूज ने जीत का डबल पूरा करके अपना पलड़ा भारी रखा। क्योंकि पहले चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी ने 1-0 से जीत हासिल की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा 13 से 19 अगस्त तक

August 13, 2025

AAJ KA RASIFAL :13 अगस्त 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

August 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : मानगो की पेयजल, कचरा निस्तारण और जल निकासी की समस्या एक माह में दुरुस्त करें

August 12, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.