Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » RANCHI -45 नेत्र चिकित्सकों को मिला कोरोना वॉरियर्स सम्मान
Breaking News

RANCHI -45 नेत्र चिकित्सकों को मिला कोरोना वॉरियर्स सम्मान

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 11, 2021No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोरोना काल में शहीद हुए तीन नेत्र चिकित्सकों को भी मिला सम्मान

कोरोना वॉरियर्स ने स्वास्थ्य मंत्री से की मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

वार्षिक वर्चुअल कांफ्रेंस के विजेताओं को मिला गोल्ड मेडल

रांची : झारखंड ऑप्थलमोलॉजिकल सोसायटी ने वैश्विक महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेत्र चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पूरे समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से में कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह समारोह का आयोजन किया है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री . बन्ना गुप्ता थे।

इस अवसर पर डॉ. भारती कश्यप ने कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह में अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस वैश्विक संकट के दौरान पूरी दुनिया के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी जहां अपनी जान जोखिम मे डाल कर कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा पिछले 2020 से कर रहे है, वहीं समाज मे ऐसे भी लोग है जिन्होंने चिकित्सको और कर्मियों पर इस महामारी मे भी उनसे अभद्र व्यव्हार किया है। यह बात हम सभी की जानकारी में हैं कि इस कोरोना काल में देश के कई स्थानों पर डाक्टरों के साथ ज्यादती की गयी। उनपर हमले हुए और कई स्थानों पर महिला चिकित्सक भी इसकी शिकार हुई हैं फिर भी हम बिना रुके बिना थके जनसेवा मे लगे रहे। इसलिए इस मंच से हम सरकार से आग्रह करते हैं कि डाक्टरों को एवं चिकित्सा संस्थानों को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए कानूनी प्रावधान लाया जाए जैसा कि देश के विभिन्न राज्यों में पहले से लागु है। साथ ही हम यह भी आग्रह करते हैं कि डाक्टर से मार पीट के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

झारखंड ऑप्थलमोलॉजिकल सोसायटी के सचिव डॉ. बिभूति भूषण ने कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित हुए सभी नेत्र चिकित्सकों, शहीद हुए चिकित्सकगण एवं पिछली वार्षिक वर्चुअल कांफ्रेंस के गोल्ड मैडल विजेताओं का संक्षिप्त विवरण सम्मान समारोह के दौरान दिया।

कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना निरंतर कार्य करने वाले नेत्र चिकित्सकों को सवास्थ्य मंत्री जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शाल दे कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित होने वाले चिकित्सक निमन्लिखित थे :- डॉ नागेंद्र पंडित, डॉ. भरत सिंह, डॉ. आशिमा रानी तिग्गा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ प्रीतीश प्रोनोय, डॉ सरवर आलम, डॉ स्मिता आनंद, डॉ तनीषा ओझा, डॉ पिंकी पाल, डॉ. नेहा शिल्पी, डॉ समरीन सरवर, डॉ सरोजिनी मुर्मू, डॉ. बिभा सिंह, डॉ कुमारी रीना सिंह, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ शबाज़ हुसैन, डॉ. शक्तिनाथ सिंह, डॉ. पल्लवी पूर्णिमा सिंह, डॉ. आशिता ए.एस., डॉ. सुमन, डॉ पायल मुखर्जी, डॉ जयप्रकाश नरोलिया, डॉ. मृणाल सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ सीमा, डॉ दीप्ति तिवारी, डॉ. सुचित्रा कुमारी, डॉ. विजय लक्ष्मी मीणा, डॉ. रूपा एपिल, डॉ. शेफा हबीब, डॉ. तरुणी कुमारी,डॉ. शिरिल संदीप सवाईयान, डॉ अंताभा बंद्योपाध्याय, डॉ आंचल प्रिया, डॉ. एमडी रघीब तौहीद, डॉ अनुपमा, डॉ शुभम हर्ष, डॉ. पल्लवी सिन्हा, डॉ शाजिया तबस्सुम, डॉ. शिल्पा हेमब्रोम, डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ. सरोजनी मुर्मू, डॉ. शिल्पा संचिता, डॉ. मयूरी भट्टाचार्य।

इस समारोह में कोरोना काल में मरीजों की सेवा करते शहीद हुए नेत्र चिकित्सकों के परिवारों को स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा मोमेंटो एवं  शाल  दे कर सम्मानित किया गया। निमन्लिखित शहीद परिवारों इस समारोह में सम्मानित किया गया :- डॉ. कृष्ण मुरारी शाह, डॉ. सुजीत कुमार पाल, डॉ. चन्द्रिका किशोर ठाकुर।

झारखण्ड ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के द्वारा आयोजित वार्षिक वर्चुअल कांफ्रेंस के मंजुल पन्त बेस्ट विडियो सत्र के विजेता डॉ. राहुल प्रसाद को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया तथा डॉ. वी. एस. गुप्ता बेस्ट फ्री पेपर के लिए डॉ. बिभूति कश्यप को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। झारखण्ड ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के वार्षिक वर्चुअल कांफ्रेंस के दौरान इंट्राम्यूरल ओरेशन के लिए डॉ ललित जैन को सम्मानित किया गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा झारखण्ड ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ हलीमुद्दीन को शॉल मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समरोह के आमंत्रित अतिथि के रूप में झारखण्ड आई.एम.ए. के सेक्रेटरी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. बी. पी. कश्यप, रिम्स नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता और रांची आई.एम.ए. के प्रेसिडेंट डॉ. शम्भू सिंह मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री जी का भाषण…. झारखंड ऑप्थमोलीजिकल सोसायटी द्वारा कोरोना के इस वैश्विक संकट काल में अतुलनीय भूमिका निभाई गई हैं जिसकी जितनी प्रसंशा की जाए वो कम हैं।

आपको बता दूं कि कोरोना काल में जब मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी तो नेत्र चिकित्सकों ने आगे बढ़ कर आईसीयू और सीसीयू की जिम्मेदारी संभाली और पूरी तन्मयता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाई।

जब स्ट्रोइड और ऑक्सीजन में युक्त होने वाले दूषित पानी के कारण होने वाले ब्लैक फंगस की बीमारी आई तो आप सभी की भूमिका बढ़ गई, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महिला विंग की प्रेसिडेंट डॉ भारती कश्यप जी के सहयोग से हमने वेबिनार का आयोजन कर ब्लैक फंगस के इलाज के लिए विश्व के कई विशेषज्ञों की टीम के साथ संबंध स्थापित करते हुए इसके इलाज के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान किया।

यही नहीं हमनें पोस्ट कोविड मरीजों के उचित सलाह और ट्रीटमेंट के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की जिसके माध्यम से हजारों लोगों ने अपने नेत्र संबंधित बीमारियों की उचित चिकित्सीय परामर्श लिया।

ब्लैक फंगस के बारे में कई लोगों को डर था लोगों ने इस हेल्पलाइन नंबर से अपने सवालों की सटीक जानकारी प्राप्त की और उन्हें बेहतर सलाह के साथ ही चिकित्सा सेवा भी मुहैया कराई गई जिसके लिए मैं डॉ भारती कश्यप और पूरे नेत्र चिकित्सकों की टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

आज आप सभी के बीच एक बहुत महत्वपूर्ण बिषय को रखना चाहता हूँ, झारखंड के चिकित्सकों ने मांग किया है कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये एक गम्भीर मामला हैं और हेमंत सोरेन जी की सरकार इसको लेकर पॉजिटिव हैं, देश के कुछेक राज्यों में इसे लागू किया गया है लेकिन वो ज्यादा प्रभावी नही हैं, हम इसको प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसके लिए हम विधि विशेषज्ञ की राय ले रहे हैं, जल्द ही सरकार इसके प्रारूप तैयार कर इसे लागू करेगी ताकि चिकित्सकों को पूर्ण सुरक्षा मिल सके।

साथियों, राज्य में तीसरी लहर की आशंका के बीच हम अपनी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं, बच्चों के संक्रमण को रोकने के लिए हम चाइल्ड और मदर स्पेशलिस्ट केअर सेंटर बना रहे हैं पीकू और एनआईसीयू की व्यवस्था मजबूत की जा रही हैं, ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए भी सरकार कार्यरत हैं लेकिन आप सभी से भी अनुरोध है कि तैयारी में जुट जाएं जिस तरह हमने प्रथम और दूसरी लहर में अपनी भूमिका निभाई है उसी तरह तीसरी लहर से भी जंग हमे लड़ने की आवश्यकता है।

इस कोरोना काल अपने जान की परवाह नहीं करके भी मरीजों की सेवा करने वाले सभी कोरोना वॉरियर्स को मेरा सलाम, साथ ही इस संकट में जिन लोगों ने भी अपनी शहादत दी हैं उन्हें मेरी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.