
घटना स्थल है अमला टोला यूको बैंक के पास की
चाईबासा ।20जुलाई
जिले के सदर थाना क्षेत्र में पड़ने वाली अमलाटोला स्थित चौबे निवास में अधिवक्ता के घर बुधवार के रात्री अज्ञांत चोरों द्वारा लाखों रूपये की चोरी कर ले गये. जबकी अधिवक्ता मधुमिता माइती के घर श्राद्व कार्यक्रम का आयोजन चल रही है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय व सदर थाना प्रभारी सुनिल तिवारी डाॅग स्काउर्ड (खोजी कुता) को लेकर मामलें की जांच करने घटना स्थल पहुंचे.इस घटना को लेकर स्थानियों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना अंतर्गत अमलाटोला स्थित चौबे निवास में रहने वालें पोलटु माइती के घर बिते रात करिब डेढ़ बजे अज्ञांत चोरों ने चोरी की बड़ी घटना का अंजाम देकर भाग निकलें.ज्ञांत हो कि पोलटू माइती की पत्नी मधुमिता माइती सिविल कोर्ट चाईबासा में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत्त है. इधर यह जानकारी मिली है कि श्री माइती के घर श्राद्व कार्य चल रहा है, और कल ब्राहमण भोज का आयोजन होना है.वहीं अज्ञांत चोरों नें श्री माइती के घर घुस कर बैग में रखे 70 हजार नकद रूपये व 9 किमती मोबाईल तथा डेढ़ लाख रूपये के गहने चोरी कर चोर अपने साथ ले गये. हलांकी बताया जा रहा है की एक चोर को घर से भागते घर की एक लड़की ने देखी है.इधर मामलें की जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो जिला मुख्यालय के डीएसपी प्रकास सोय व सदर थाना प्रभारी सुनिल तिवारी डाॅग स्काउड के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामलें की तपतीश में जुट गयें है.और घटना की जानकारी के संबध में पुलिस द्वारा पूछ ताछ की जा रही गृह स्वामियों से.हलांकी घटना स्थल के समिप दो दो बैंक है और बैंकों की निगरानी के लिए कैमरे भी लगें हुए जिसे खंगालने पर चोरों के संबध में जानकारी मिल सकती है.

