
जमशेदपुर। 04 जूलाई

सोनारी थाना क्षेत्र के भूत नाथ मंदिर के पास झाड़ी में फेंका गया एक नव जात बच्चा मिला है। नवजात की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची बच्चे को उठा कर एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया है । एम जी एम के डॉक्टरो ने कि नवजात पुरी तरह से स्वास्थय बता रहे है।
इस सबंध में सोनारी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि कि पुलिस को किसी ने सुचना दी कि भुतनाथ मंदिर के पास स्थित झाड़ी मे एक नवजात फेंका गया है। उस सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची देखा गया कि नवजात का सांसे चल रही है उसे तुरंत पुलिस ने एम जी एम अस्पताल पहुंचाया । जहां डाक्टरो के देखरेख मे उस बच्चा का ईलाज चल रहा हैं। वही माना जा रहा है कि किसी महिला ने नवजात को लोकलाज के भय से उस नवजात को वहां फेक दिया होगा।

