
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के के चुनाव समिति ने अपने 52 प्रत्याशियो की सूची को रविवार की देर शाम को जारी कर दिया है। पार्टी द्रारा जारी सुची के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर(पूर्वी) से ही इस बार भी चूनाव लड़ेगे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलग अलग जगहो से चुनाव लड़ने के अटकलों में विराम लग गया है।
जमशेदपुर (पूर्वी) में करीब 300501 मतदाता है जो मुख्यमंत्री ऱधुवर दास के भविष्य को तय करेगे। इस विधानसभा मे मतदाताओ में पुरुष की संख्या 156469 और महिला की संख्या 143981 है।जिसमें 18-19 वर्ष आयू वर्ग के 2653 पुरुष और 2174 महिला अपना मत का प्रयोग करेगे।वही 20 से 29 आयू वर्ग में 60362 मतदाता है जिनमें पुरुष वर्ग में 30999 और महिलाओ में 29344 मतदाता है।
मुख्यमंत्री अपना नामाकंन जमशेदपुर के धालभूम एसडीओ कार्यलय में करेगे। वही मुख्यमंत्री के नामाकंन को देखते हुए जिला सुरक्षा व्यवस्था इस जगह में काफी कडी रहेगी। वही सी एम को भी चुनाव आयोग के नियम के अनुसार पांच लोगो को लेकर ही नामाकंन करने जाना होगा।

