Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » दुमका – 35 लाख किसानों को 3 हजार करोड़ का देना है लाभ-रघुवर दास
Top Stories

दुमका – 35 लाख किसानों को 3 हजार करोड़ का देना है लाभ-रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 17, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दुमका।

यह भगवान शिव का आशीर्वाद ही तो है कि विगत साढ़े चार साल से झारखण्ड विकास कर रहा है। आज श्रावणी मेला का शुभारंभ करते हुए मैं महादेव से याचना करता हूं कि वे राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करें। यह सिर्फ श्रावणी मेला ही नहीं बल्कि मेलजोल का माध्यम भी है क्योंकि मेला मिठास से भरा होता है। मेला जैसे आयोजन से हम श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को यथार्थ में परिवर्तित कर सकते हैं। एक बार पुनः बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का मैं कर जोड़ अभिनंदन करता हूं। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका स्थित वासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में कही।

शिवगंगा का सौंदर्यीकरण प्रथमिकता में…

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संथालपरगना के पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य कर रही है। देवघर में एयरपोर्ट, एम्स का निर्माण कार्य हो रहा है। 20 करोड़ की प्रसाद योजना दुमका को मिलेगा। यह केंद्र सरकार को प्रस्तावित है। शिवगंगा के सौंदर्यीकरण की पहल हो चुकी है। जल्द इसके जीर्णोद्धार का कार्य होगा। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से तारापीठ-मयूराक्षी-वासुकिनाथधाम-देवघर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।

एक अनुरोध, स्वच्छता अपनाएं, नहीं तो दंड के भागी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका और देवघर श्रावणी मेला में स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करे इस दिशा में कार्य करना है। इस पवित्र स्थल को स्वच्छ रखना सिर्फ सरकार की जिम्मेवारी नहीं, बल्कि सभी की है। वासुकिनाथधाम में दुकानदार इस कार्य मे सहयोग करें। अन्यथा उनपर दंड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। आपको यह समझने की जरूरत है कि जब श्रद्धालु यहां से जाएं तो स्वच्छता की तारीफ अवश्य करें ।

केंद्र और राज्य के द्वारा 5 हजार करोड़ 35 लाख किसानों के खाते में। राज्य सरकार देगी 3 हजार करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत झारखंड राज्य के 35 किसानों के बीच 5 हजार करोड़ रुपए का वितरण होगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के किसानों को दो क़िस्त में 3 हजार करोड़ रुपये योजना के तहत वितरित करना है। अगस्त माह और दुर्गा पूजा के समय किसानों को मिलने वाली यह किस्त उन्हें कृषि कार्य मे सहयोग करेगा। दुमका में स्मार्ट एग्रो फार्म का शुभारंभ होना शुभ संकेत है। अब किसान बहुफसलीय खेती की बारीकियों से अवगत हो सकेंगे, इससे ग्रामीण पलायन रोकने में मदद मिलेगी।

योजनाओं के संबंध में गलत अफवाह फैलाने वालों पर करें करवाई…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिल रही राशि को लेकर कुछ लोग किसानों के बीच भ्रम फैला रहें हैं। संथालपरगना के सभी जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ऐसे तत्वों की पहचान कर विकास विरोधी शक्तियों को जेल भेजें। ये किसानों का बदलाव नहीं चाहते। भ्रम फैलाने वाले यह समझ लें कि जो राज्य के विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा उसे जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना के गरीब के जीवन मे बदलाव लाना मेरी प्राथमिकता है। संथाल की संस्कृति यहां की पहचान है। इस संस्कृति को नष्ट करने का कार्य विदेशी शक्तियां कर रहीं हैं। यह संथालवासियों कि जिम्मेवारी है कि वे अपनी संस्कृति को सहेजने के लिए क्या जतन करते हैं। यह जिम्मेवारी पढ़े लिखे संथाल युवाओं की है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को स्मार्ट फोन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना, पम्प सेट वितरण योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, श्रम मान धन योजना, कौशल विकास के तहत नियुक्ति पत्र, JSLPS के तहत बकरी पालन की योजनाओं से लाभान्वित किया।

इस अवसर पर मंत्री, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण डॉ लुइस मराण्डी, मंत्री, पर्यटन श्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री श्रम, प्रशिक्षण एवं नियोजन श्री राज पलिवार, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता श्री रणधीर सिंह, सचिव पर्यटन श्री राहुल शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त श्री विमल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक संथालपरगना श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त दुमका श्रीमती बी राजेश्वरी, पुलिस अधीक्षक दुमका श्री वाई एस रमेश व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj ka RASIFAL:11 जुलाई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कन्वाई चालकों के लिए बड़ी सौगात, दुर्घटना बीमा पॉलिसी की कॉपियां सौंपी गईं

July 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों को बड़ा तोहफा, 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का हुआ वितरण

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.