जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले का चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत में 4 बजे अवैध शराब बिक्री के विरोध में दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व सिमदी गांव के ग्राम प्रधान कोकिल महतो और पूर्व मुखिया साहेब राम मंडी ने किया। जुलूस सिमदी गांव से होते हुए जीरापाड़ा चौक पहुंचा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में अगर एक सप्ताह के अंदर शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जुलूस में शामिल महिलाओं नारे लिखे तख्तियां ली हुई थी। उनका नारा था कि “महिलाओं ठाना है सिमदी को शराब मुक्त बनाना है ”। इसके अलावा अन्य कई नारा लगाए जा रहे थे। महिलाओं ने कहा कि गांव की आधी आबादी महिलाओं के साथ शराब के कारण घरेलू हिंसा हो रही है। उस पर रोक लगे। साथ ही कहा कि शराब पर रोक नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जायेगा। मुखिया के पति साहेब राम मण्डी ने कहा कि शराब लोगों के घर-परिवार को बर्बाद कर रहा है। शराब के सेवन से घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। ग्राम प्रधान कोकिल महतो ने महिलाओं से शराब पीकर आने वाले पति को घर नहीं घुसने देने की अपील की । इस मौके पर कई महिलाएं उपस्थित थीं ।



