PATNA
गंगा नदी के बढते जलस्तर से उत्पन्न हुए बाढ प्रभावित क्षेत्रो को देखते हुए बिहार राज्य के विभिन्न बाढ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की 22 टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही है। आज जहॉ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एनडीआरएफ की टीम के साथ बेगुसराय के बाढ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया वही गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय ने भी एनडीआरएफ के कमाण्डेंट श्री विजय सिन्हा के साथ समस्तीपुर जिले में बाढ प्रभावित लोगो के बीच जाकर वहॉ कि स्थिति का मुआयना किया। इस दौरान कमाण्डेंट श्री विजय सिन्हा ने बताया कि गंगा नदी में लगातार बढते जलस्तर को देखते हुए बाढ एवं किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की आज बाहर से आई हुई 03 अतिरिक्त टीमें भी बिहार के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल की रक्षा के लिए तैनात कर दी गई गयी है। श्री विजय सिन्हा, कमाण्डेंट, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ ने बतायाकि अभी तक एनडीआरएफ की 22 टीमे बाढ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न जगहो पर तैनात है और लागों की हर संभव सहायता कर रही है।
