Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – 21 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन
Top Stories

जमशेदपुर – 21 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 17, 2020Updated:January 17, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से इस बार भी आगामी 21 जनवरी (मंगलवार) को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा. उक्त मेला में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के विभिन्न जिलों के टुसू प्रेमी भाग लेंगे, जिसमें टुसू तथा चौड़ल के विजेताओं को आकर्षक नगद इनाम भी दिए जाएंगे. उक्त जानकारी आज सोनारी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सांसद सह मंच के संयोजक विद्युत महतो ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को गोपाल मैदान में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. एक और जहां आकर्षक टुसु प्रतिमा और चौड़ल आयोजन की शोभा बढ़ाएगी, वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आगंतुकों का मनोरंजन करेगा.
श्री महतो ने कहा कि यह हमारी पारंपरिक धरोहर है, जिसे अगली पीढ़ी को देने के लिए बचाकर रखना ज़रूरी है. मंच की ओर से उन्होंने टुसु और मकर सक्रांति के अवसर पर सरकार से कम से कम तीन दिन की सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की. साथ ही ज़रूरतमंदों को पर्व मनाने के लिए सहयोग करने की भी मांग की.
संवाददाता सम्मेलन में मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो, बबलू महतो, कमल महतो, विशाल महतो, अशोक सिंह, बाबू नाग, विजय महतो, नकुल महतो, मनोज महतो, सचिन महतो, करमू हांसदा आदि भी मौजूद थे.

इस मौके पर आस्तिक महतो ने कहा कि टुसु मेला में कई हज़ार लोग जुटते है, इसके वावजूद न तो टाटा स्टील और न ही पुलिस प्रशासन किसी तरह का सहयोग करता है. कंपनी प्रबंधन सीएसआर के तहत सामाजिक कार्य करने का दावा तो करती है, लेकिन इतने बड़े आयोजन में मैदान और बिजली बिल का एक-एक पाई वसूलती है, जबकि यह पूरी तरह से समाज के लिए होता है.
उसी तरह पुलिस विभाग को लिखित आवेदन देने के बावजूद न तो बड़े वाहनों का परिचालन रुकता है और न ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होती है. इस लिहाज से उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि भीड़ के मद्देनजर अपरान्ह 1 बजे से संध्या 8 बजे तक बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था हेतु पुलिस बलों की तैनाती करें. इस बात को लिखित रूप से भी आवेदन दिया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़े वाहनों का परिचालन आसपास के रोड से बंद करने का भी मांग की है. श्री महतो ने दोमुहानी के पवित्र स्थान को भी टाटा प्रबंधन द्वारा घेराबंदी कर परंपरा पर चोट करने का आरोप लगाया.

बंटेगा 5 लाख से अधिक का नगद पुरस्कार
आयोजकों ने घोषणा की कि यहां आनेवाले सभी टुसू और चौड़ल को पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही अच्छा नाच गान करनेवालों को भी पुरस्कार दिया जाएगा. बूढी गाड़ी नाच में भी आकर्षक नगद इनाम रखे गए हैं. टुसू मेला में टुसू, चौड़ल, बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता आदि के एवज में 5 लाख रुपये से अधिक नगद पुरस्कार बांटे जाएंगे. मेला में आनेवाले सभी टुसू व चौड़ल को भी सांत्वना पुरस्कार मिलेगा. साथ ही मेले में आकर्षित करनेवाले व अच्छा नाच-गान करनेवाले भी पुरस्कार के हकदार होंगे.
टुसू : प्रथम-31 हजार, द्वितीय-25 हजार, तृतीय-20 हजार, चतुर्थ-15 हजार, पंचम-11 हजार, षष्टम-7 हजार तथा सप्तम-5 हजार.
चौड़ल : प्रथम-25 हजार, द्वितीय-20 हजार, तृतीय-15 हजार, चतुर्थ-11 हजार तथा पंचम-9 हजार.
बुढ़ी गाड़ी नाच : प्रथम-15 हजार, द्वितीय-11 हजार, तृतीय-9 हजार, चतुर्थ-7 हजार तथा पंचम-5 हजार.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 154 पैडलर्स दिखा रहे दम

September 4, 2026

Jamshedpur News :जन्माष्टमी पर एग्रीको में दुर्गा पूजा का हुआ भूमि पूजन, विधायक सरयू राय हुए शामिल,सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की पूजा-अर्चना, शांतिपूर्ण आयोजन की कामना

September 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में ग्रेड रिवीजन, बोनस और कर्मचारी पुत्रों के रोजगार पर हुई विस्तृत चर्चा

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.