Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway : अनूपपुर-कटनी खंड के 165.52 किलोमीटर तीसरी लाइन  का कार्य हुआ पूर्ण 
Breaking News

South East Central Railway : अनूपपुर-कटनी खंड के 165.52 किलोमीटर तीसरी लाइन  का कार्य हुआ पूर्ण 

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
बिलासपुर,
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य  में रेलवे नेटवर्क को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना (165.52 किमी) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । यह परियोजना यात्री सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी महत्वपूर्ण शहरों को रेल मार्ग द्वारा उत्तर भारत से जोड़ने वाली बिलासपुर-कटनी मार्ग पर तीसरी लाइन का कार्य क्षमता आवर्धन के दृष्टिगत किया गया था । 
31 मार्च 2025 को कमीशन की गई इस परियोजना के अंतिम खंड, बीरसिंहपुर-नौरोजाबाद-करकेली-उमरिया (29.52 किमी) की सीआरएस निरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई । वर्तमान में अब इस सेक्शन मे पेंड्रारोड से कटनी तक तीसरी लाइन है । 
इस परियोजना के लाभ:
अधिक ट्रेनों का संचालन: नई रेल लाइन से यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी । इससे विभिन्न शहरों और कस्बों के बीच यात्रा करना अधिक सुगम होगा । ट्रेनों की संख्या में वृद्धि से भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा । 
बेहतर यात्रा अनुभव: नई लाइन के निर्माण से ट्रेनों की गति में सुधार होगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा । परिचालन में गतिशीलता आएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी । साथ ही व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा । 
संरक्षा में सुधार: तीन लाइनें होने से ट्रेनों की निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगी । अत्याधुनिक सिग्नलिंग और ट्रैक संरचना से यात्रा अधिक संरक्षित होगी । 
पर्यटन को बढ़ावा: यह परियोजना बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंच को और सरल बनाएगी । रेलवे द्वारा नई ट्रेनों के संचालन से पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा ।
परियोजना का संक्षिप्त विवरण:
• कुल लंबाई: 165.52 किमी
• स्वीकृत लागत: ₹2311.02 करोड़
• कुल स्टेशन: 17 (1 जंक्शन स्टेशन: अनुपपुर)
• यात्री हॉल्ट: 2 (सिंहपुर, विलायतकलां)
इस परियोजना के अंतर्गत कुल 27 बड़े पुल और 108 छोटे पुल के निर्माण किए गए हैं । इन पुलों के निर्माण से रेलवे लाइन की मजबूती बढ़ी है और ट्रेनों की आवाजाही अधिक संरक्षित व निर्बाध हो गई है । नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने वाली इस रेल लाइन में पुलों का विशेष महत्व है, जिससे वर्षा ऋतु में भी यातायात प्रभावित न हो ।
इसके अतिरिक्त, एक रेलवे ओवर ब्रिज और 16 रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है । ओवर ब्रिज के माध्यम से सड़क और रेल यातायात के बीच संरक्षा को और अधिक सुनिश्चित किया गया है । वहीं, रेलवे अंडर ब्रिज से स्थानीय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हुआ है । ये संरचनाएं सड़क और रेल यातायात को अधिक कुशल और प्रभावी बनाती हैं ।
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने इस परियोजना के पूर्ण होने पर निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया । उन्होंने इस परियोजना को रेलवे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और भविष्य में भी इसी तरह की उत्कृष्ट कार्यशैली बनाए रखने का आह्वान किया ।
अनुपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना यात्री सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है । ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि, तेज़ और संरक्षित यात्रा, तथा पर्यटन को मिलने वाले प्रोत्साहन से यह परियोजना न केवल रेलवे नेटवर्क बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी ।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.