सरायकेला।
जिला के आऱ आई टी पुलिस ने चैन छिनतई करने वाले गिरोह को पकड़ने मे सफलता पाई है। पकडाये लोगो मे दो महिला भी शामील है। जबकि दो नाबालिग है। पक़डे जाने इन लोगो ने पुलिस को पुछताछ मे बताया कि ये लोग आदित्यपुर और इसके आस पास हुए चोरी मे शामील था।
इस सर्दभ मे जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि आर आई टी थाना क्षेत्र मे सिडीकेंट कॉलोनी की रहने वाली मालती देवी 8 जुलाई को कैंपस मे टहल रही थी। टहलने के क्रम मे बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियो नें चैन छिन कर फऱार हो गए। छिनतई करने के क्रम मे एक लड़का आकाश नामक लड़का को पिड़ीत महिला ने पहचान कर ली।उसी पहचान पर पुलिस ने आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र के रहने वाले रोड नबंर 11 के रहने वाले आकाश की गिरफ्तारी की गई। उसी आधार पर चाण्डिल थाना क्षेत्र के चिलगु मे अर्जुन सिह के आवास मे छापा मारी की गई। जहा दो महिला को पुलिस पकड़ने मे सफलता पाई।हालाकि चार लोग भागने मे सफल रहे।जिसमे गिरोह का मुखिया भागने मे सफल रहा। उन्होने कहा कि पकड़े गए महिलाओ ने बताया कि उनका गिरोह के लोग चैन छिनतई के अलावे सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा मे चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे। एस पी ने कहा कि पकड़े गए महिलाओ ने बताया कि गम्हरिया के ज्वेलरी दुकान में जो चोरी हुई थी। उसमे भी इन लोगो का हाथ है। इन लोगो के पास से बाईक के अलावे विभीन्न कंपनियो के 8 मोबाईल और गहने भी बरामद किया गया है। उन्होने कहा कि फरार अपराधियो को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। गिरोह के मुखिया तारक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुरुलिया पुलिस से सर्पक किया गया।
