भाजपा ने जारी की 54 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की,बिहार में लोजपा से हुआ गठबंधन | Bihar Jharkhand News Network

भाजपा ने जारी की 54 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की,बिहार में लोजपा से हुआ गठबंधन

76
AD POST

बीजेएनएन व्यूरो ,नई दिल्ली,27 फरवरी
आखिरकार काफी जद्दोजेहद के बाद भाजपा और लोजपा में गठबंधन हो गया .गठबंधन के साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सुची जारी कर दी है।पहली सुची में 54 उम्मीदवारो का लिस्ट जारी किया गया हैं ।हाँलाकि बिहार झारखंड और उत्तरप्रदेश के लिए किसी भी उम्मीदवार का लिस्ट जारी नही किया गया हैं। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर पांच राज्यो के लिए नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने फिलहाल 54 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। महाराष्ट्र के लिए 16 नामों की घोषणा की है, जबकि पश्चिम बंगाल के लिए 17 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। अरूणाचल प्रदेश की दोनों सीटों के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। वहीं, ओड़ीसा की छह सीटो के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं।पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि गोपीनाथ मुंडे बीड़, दिलीप गांधी अहमदनगर, कीरित सौम्या मुंबई उत्तर पूर्व और गोपाल शेट्टी मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि भाजपा न नागपुर सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं की है।
उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर गुरूवार को हुई बैठक में वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
उधर दुसरी ओर भाजपा के साथ लोजपा का बिहार के लिए गठबंधन हो गया हैं। इस गठबंघन के तहत भाजपा ने लोजपा को बिहार में 7 सीट दिया गया हैं। भाजपा के साथ लोजपा मे का गठबंधन सिर्फ बिहार के लिए हुआ है । भाजपा के सीटो के गंठबधन तालमेल के साथ ही लोजपा ने अपने 7 उम्मीदवारों की की लिस्ट जारी कर दी है ।इस बार रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान भी चुनाव लङेगे,।चिराग बिहार के जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लङेगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More