
जमशेदपुर।उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्रभार ग्रहण करने के पश्चात सर्किट हाउस में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की एवं विभागों के अधतन स्थिति की समीक्षा कीI उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्ययोजना के अनुरूप क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएI उन्होनें सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के तहत दक्षता एवं अनुशासन से कार्य करने हेतु निदेशित कियाI



