
जमशेदपुर।
चांडिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 चिलगु के समीप बुधवार को घाटशीला से पटना जा रही चावल से लदा ट्रक संख्या डीआर 21 डी 6945 अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने से चालक मंटु गोप एवं सहचालक पुनीत कुमार को घायल हो गए । ट्रक पलटते ही स्थानीय ग्रामीणो ने ट्रक पर धावा बोल दिया ओर देखते ही देखते लगभग 21 विवटंल चावल को लुट लिया।


स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ राहगीर ने ट्रक, इंडिगो आदि वाहनो में भर-भर कर चावल ले गए। चालक ने बताया कि ट्रक में 25 किलो का कुल 820 पैकेट लदा हुआ था जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर लुटा। महिला, पुरुष, बच्चे, बुढ़े किसी ने भी चावल का पैकेट ढोने में पीछे नहीं रहा। घटना के करीब आधा घंटा बाद चांडिल पुलिस घटनास्थल पंहुचा तब तक केवल 5 चावल का पैकेट ही बचा हुआ था। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई करते हुये पुरे पुनर्वासस्थल चिलगु में छापामारी किया एवं कुछ चावल की बोरा को बरामद किया।

