
सरायकेला।
समाहरणालय स्थित ट्रेजरी गार्ड में प्रतिनियुक्त जिला पुलिस संख्या 952 रामविलास जारिका ने मंगलवार दोपहर लगभग 12ः30 बजे अपने उपर गोली चला कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 34 वर्ष थी तथा वह पष्चिम सिंहभूम जिले के मुफसिल थाना पांड्रासाली ओपी अंतर्गत उपर लोटा गांव निवासी था। जिस समय उक्त घटना हुयी समाहरणालय में उपायुक्त के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर बैठक चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही बैठक छोड डीएसपी मुख्यालय दीपक कुमार एवं आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महथा भी वहां पहुंचे। जवान ने अपने गले में रायफल की नाल रख कर गोली चला दी थी गोली उसके सिर के पिछले हिस्से से पार हो गया था जिसके कारण तत्काल ही उसकी मौत हो गयी। आरक्षी अधीक्षक ने उक्त संबंध में जानकारी लेने पर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कारण उक्त जवान के किसी प्रकार की परेषानी में रहने संबंधी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। षव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है पर जांच प्रक्रिया अभी जारी है

