
सरायकेला।


औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया के शंकरपुर से 48 घंटे में अतिक्रमण स्वतः हटाने अन्यथा बलपूर्वक हटाने एवं इसमें होने वाले खर्च को वसूला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के इस आदेश से प्रखंड के शंकरपुर मौजा के लोगों में हडकंप मच गया है। विदित है कि इससे पूर्व भी शंकरपुर मौजा के फेज आठ में बसे 19 लोगों को गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था। किन्तु मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा से किए गए सर्वे के बाद अतिक्रमण में उक्त मौजा के करीब डेढ सौ घर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंगलवार को उपायुक्त छवि रंजन एवं एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा शंकरपुर गाँव के अतिक्रमण स्थल का दौरा कर मुआयना किया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों समेत आयडा सचिव हरि कुमार केशरी से अतिक्रमण स्थल की जानकारी प्राप्त कर अत्रिकमणकारियों को स्वतः खाली करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का मुआयना कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। अतिक्रमणकारियों में सिलाई जामुदा, छोटू उरांव, कुशल मांझी, हरिश सोरेन, मानू सोरेन, हरिन्द्र पात्रो, लखीराम मार्डी, बिरसा मुर्मू, दिनेश हांसदा, रायमत हेम्ब्रम, शंकरा मांझी, मंगल सोरेन, डुगरु मार्डी, गोदा बोदरा, मिठू सोरेन, रोड़े मार्डी, मुडा टुडू, मोडरो मार्डी, लखन हेम्ब्रम को नोटिस भेजा गया था। जबकि वर्तमान में करीब 150 अत्रिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया है। इस मौके पर एसडीओ संदीप दूबे, सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा, अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर तिवारी समेत आयडा के कई में पदाधिकारी उपस्थित थे।

