
गम्हरिया।
विजयादशमी के अवसर पर कान्ड्रा स्थित एसकेजी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आरक्षी अधीक्षक चन्दन सिन्हा ने संबोधन में कहा कि समाज के प्रति दूराचार की भावना रखने वालों का अंत इसी प्रकार होता है। उन्होंने कहा कि दुराचार को समाप्त कर ही अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों में मुख्यालय डीएसपी दीपक कुमार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू, पंसस होनी सिंह मुंडा आदि शामिल थे। उन्होने उक्त स्थल पर बनाए गए 80 फीट के रावण को आग लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजक कमेटी की ओर से जमकर आतिशबाजी की गई जो लोगों के आकर्षक का केन्द्र रहा। इस मौके पर बुगीबुगी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी अशोक कुमार, कमेटी के अध्यक्ष लाला महतो, दिलीप डे, राम महतो, बंबलू दास, बप्पा महापात्रा, प्रदीप यादव, मुन्ना मंडल, मनीष प्रसाद समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।



