
चाईबासा।

राज खरसावां सीनी रेल मार्ग के बुरुडीह रेलवे फाटक के समीप डाउन लाइन पर दो अज्ञात युवकों की रेल से कटकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना मंगलवार को सुबह 8:30 बजे दूसरी घटना दोपहर 3:30 बजे की है। खरसावां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा मुंबई रेल मार्ग के बुरूडीह रेल फाटक के समीप रेलवे पोल संख्या 288/02 एवं 288/04 के बीच डाउन लाइन पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लाश सर कटी अवस्था में पाई गई। ट्रेन से कटने के कारण मृतक लाश क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई । मृतक का सर एवं धड अलग-अलग अवस्था में पाया गया। यह घटना सुबह 8:30 बजे की है। जबकि रेल से कटने की दूसरी घटना डाउन रेल लाइन के पोल संख्या 287/16 एवं 287/18 के बीच घटी है। दोपहर 3:30 बजे रेल लाइन से कटने के कारण एक 36 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मृत व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई। घटना की सूचना पाकर खरसावा पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। डाउन लाइन में एक ही जगह दो अलग अलग समय पर दो अज्ञात व्यक्ति की रेल से टकर हुई मौत के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

