
गम्हरिया


—–
लोग अपनी बेटियों को शिक्षा देने का प्रण लें। बेटियों के शिक्षित होने से ही समाज का विकास संभव है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजने का संकल्प लें। बुरुडीह पंचायत के सुधापुर गाँव में आयोजित अभिनंदन समारोह में आइएएस बनी ज्योति महतो ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आइआईटी इंजीनियर बनने के बाद आइएएस बनना काफी कठिन काम था। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। इससे पूर्व बुरुडीह पंचायत के मुखिया सोखेन हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमृत महतो, भाजपा कार्य समिति सदस्य पंकज कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में ज्योति का भव्य स्वागत किया गया। सालडीह मोड़ से गाजे बाजे के साथ ज्योति को सुधापुर तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ामारी, सालमपाथर, रेयाड़दा समेत कई गांवों में ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से ज्योति का स्वागत किया। अपने गांव सुधापुर पहुंचते ही स्वागत के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर ज्योति के पिता शिव राम महतो, छोटा गम्हरिया की मुखिया निरोला सरदार, कालिकापुर के मुखिया नरेश टुडू, लाल महतो, सुशैन महतो, बादल महतो, जीतेन मंडल, अमिन मंडल, कवि लाल मंल, पप्पू मुर्मू, जीतेन मंडल समेत भारी संख्या मेंपंचायत के लोग उपस्थित थे

