
सरायकेला(कांड्रा)


भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, टीका लगाया और कलाई पर राखी बांध दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपहार भेंट किया। भाई-बहन के अटूट प्यार का गवाह पूरा परिवार बना। इस दौरान बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर रिश्ते की मिठास बढ़ा दी।सरायकेला,आदित्यपुर, गम्हरिया,कांड्रा,निमडीह, चौका,चांडिल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में रक्षाबंधन महापर्व धूमधाम से मनाया गया।

