
सरायकेला ।जिला पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेड हुई है।


पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है तथा जिला पुलिस के चार तथा सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर कई स्थानों से फोर्स भेजे गए है। सीआरपीएफ जवानों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात अड़की व बादनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा था। इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस की भिड़त हो गई। वहीं घायल सभी जवानों को राची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि इसमें कठिनाई हो रही है। मालूम हो कि पुलिस को यहां 60 की संख्या में नक्सलियों के घुसे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस यहां दो दिनों से छापेमारी अभियान चला रही थी। बुधवार की देर प्रारंभ हुआ यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह तक जारी था। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस व नक्सलियों के बीच 300 से अधिक राउंड गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार रुक-रुक गोली बारी हो रही है। इस कारण घटना स्थल पर घुसने में पुलिस को पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद खूंटी व सरायकेला की सीमा को सील कर दिया गया है। मुठभेड़ स्थल अड़की क्षेत्र के कोरबा में है। यह क्षेत्र सरायकेला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दुर्गम रास्ता होने के कारण पुलिस को वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान तथा जिला
पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है तथा जिला पुलिस के चार तथा सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर कई स्थानों से फोर्स भेजे गए है। सीआरपीएफ जवानों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात अड़की व बादनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा था। इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस की भिड़त हो गई। वहीं घायल सभी जवानों को राची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि इसमें कठिनाई हो रही है। मालूम हो कि पुलिस को यहां 60 की संख्या में नक्सलियों के घुसे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस यहां दो दिनों से छापेमारी अभियान चला रही थी। बुधवार की देर प्रारंभ हुआ यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह तक जारी था। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस व नक्सलियों के बीच 300 से अधिक राउंड गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार रुक-रुक गोली बारी हो रही है। इस कारण घटना स्थल पर घुसने में पुलिस को पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद खूंटी व सरायकेला की सीमा को सील कर दिया गया है।

