
गम्हरिया।


प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे मच्छड़ों के प्रकोप तथा डेंगू के लगातरर बढ़ते प्रभाव के मद्येनजर छोटा गम्हरिया के पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गम्हरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया के कारण काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं और लोग आपातकाल की स्थिति में निजी अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं। इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने की आवश्यकता है। बताया गया है कि डेंगू के प्रति लोगों में जागरुकता की कमी भी है। ज्ञापन के माध्यम से पूरे पंखयत क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और जागरुकता अभियान चलाने की मांग की गई है। इस मौके पर उप मुखिया रेणु देवी, वार्ड सदस्य अनिता देवी, अमित सिंहदेव, राजू गोस्वामी, माधव चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

