
गम्हरिया


—–
प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में बीटीटी एवं कृषक सलाहकार समिति की सम्पनन हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों के लिए खरीफ फसल-2017 में लिए जाने वाले फसलों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कुषि पदाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि डूूमरा, यसपुर व गुग्धा के लिए उड़द, चमारु व टेंटोपोशी के लिए अड़हर, जयकन व नुवागढ़ के लिए सोयाबीन, डूंडरा व ईटागढ़ के लिए तिल तथा बीरबाँस व रपचा के लिए मूँगफली की खेती करने का चयन किया गया है। उन्होंने कृषकों को मिट्टी जाँच तथा फसल बीमा कराने की सलाह भी दिया। बैठक में प्रखंड तकनीकि प्रबंधक अंतिमा कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ0 एसके रत्नाकर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी वीरेन्द्र रविदास, सहायक तकनीकि प्रबंधक राजेश कुमार समेत सभी जनसेवक व कृषक मित्र उपस्थित थे।

