
गम्हरिया। 04 जूलाई


भूमि उप समाहर्ता न्यायालय के आदेश के बावजूद श्रीरामपुर गाँव की पतिया मंझियान व रूपमनी मंझियान नामक दो सगी विधवा व बिकलांग बहनों को अपनी ही जमीन पर दखल दिहानी नहीं मिलने से आक्रोशित होकर मंगलवार को अंचल कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गई। उन्होंने बताया कि गम्हरिया अंचल के श्रीरामपुर मौजा स्थित खाता नम्बर 19 एवुं 32 के अंतर्गत 2.47 डीसमिल उसकी पैतृक जमीन है जिसे मुआवजा दिए बगैर एक कंपनी द्वारा अपने कब्जा में कर लिया गया है। मामला न्यायालय में जाने के बाद डीसीएलआर के निर्देश पर गम्हरिया की सीओ द्वारा उक्त म्युटेशन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद उक्त जमीन पर उसे न तो कब्जा दिलाया गया और न हीं मुआवजा प्रदान कराया गया है। नहीं मिल सका है। विगत कई माह से दोनों बहनें अपनी जमीन की सीमांकन कराकर दखल दिहानी दिलाने की मांग को लेकर सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रही है। उक्त दोनों बहनों के आन्दोलन का समर्थन राजद नेता अर्जुन यादव ने भी किया है। इधर अनशन पर बैठने के बाद सीओ कामिनी कौशल लकड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है किन्तु कंपनी की चाहरदीवारी तोड़ कर कब्जा दिलाने की मांग पर दोनों बहनें अड़ी हुई है और अनशन पर बैठी हुई है।

