
सराईकेला।
जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के कुल 8 सदस्य(दस्ता सदस्य/ सक्रिय सहयोगी) गिरफ्तार पकडने सफलता पाई है। इनमे से महाराज प्रमाणिक दस्ता के 6 सदस्य और अमीत मुण्डा के 2 सदस्यों को पकड़ा है।
इस सबंध मे पुलिस को सुचना मिली कि कुचाई के चपंत गांव में नक्सली महाराज प्रमाणिक अपने सदस्यों के साथ बैठक कर रहे है। उसी सुचना पर एस डी ओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां पहुंची लेकिन पुलिस के देखते ही महाराज प्रमाणिक भागने मे सफल रहे। लेकिन वहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे सफल रही। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने इसके बाद विक्रम मुण्डा, कारु मुण्डा अनिल टोपनो , मंगल टोपनो को गिरफ्तार किया गया । एस पी ने कहा इसके अलावे 59 सेट ट्रैक सूट , 2 स्टील कैन , 1 छोटा गैस सिलिंडर , लगभग 50 मीटर तार ,1 माओवादी बैनर, 1 चौपहिया वाहन एवं 1 बाइक जप्त किया गया है । उन्होने कहा कि बरामद सभी सामान महाराजा प्रामाणिक के निर्देश पर सारंडा के नक्सलियों के लिये ले जाए जा रहे थे, जिनका उपयोग नक्सलियों के प्रशिक्षण एवं बारूदी सुरंग बनाये जाने के लिए होना था । गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि 4 दिन पहले भी कुचाई क्षेत्र से उनलोगों ने स्पोर्ट्स शूज(जूते) , बारूद आदि सारंडा की ओर भेजा था । ग्राम जाम्बिरा का सनातन उन सामानों को महाराजा प्रामाणिक के साथ सारंडा पहुंचाता ।
इस सबंध मे जिले के एस पी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि काण्ड्रा थाना क्षेत्र के कालाजोर गांव मे सीताराम मांझी के घऱ में नक्सली अमीत मुण्डा अपने दस्ता के साथ आया है। उसी सुचना पर सी आर पी एफ के सहयोग से कालाजोर स्थित सीताराम मांझी के घर पर छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस मे श्वान दस्ता भी अपने साथ ले जाया गाया। सीता राम मांझी से कड़ाई से पुछताछ मे उसके निशानदेही मे पुलिस नेएवं उनके पास से एक जिन्दा कैन बम, 30 मीटर पतला तार , 1 छोटी बैटरी तथा 1 देसी कट्टा एवं 2 गोली बरामद हुआ । कैन बम को जंगल मे ही बम डिस्पोजल स्क्वाड ने नष्ट कर दिया ।

