
सरायकेला(चांडिल)।


दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी मजदुरों ने रविवार को माकुलाकोचा में बैठक आयोजित किया. दलमा दैनिक वेतन भोगी मजदुर संघ के बैनर तले शष्टीचरण महतो की अध्यक्षता में बैठक किया गया. जिसमें मजदुरों के हक व अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टुबर से जमशेदपुर के मानगो स्थित वन विभाग क्षेत्रिय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा. उपस्थित मजदुरों को संबोधित करते हुए शष्टीचरण महतो ने कहा कि वर्ष 2002 से 2015 तक दलमा क्षेत्र अतिसंवेदनशील रहा है इस दौरान नक्सली दस्ते पूर्णरूप सक्रिय थे इसके बावजुद 42 दैनिक वेतन भोगी मजदुरों ने ईमानदारी पूर्वक दलमा के बीहड़ जंगलो में दिन रात काम किया है. उन्होने कहा कि अन्य सभी विभाग में कर्मचारीयों का स्थायीकरण किया जा रहा है. परंतु वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की प्राथमिकता अथवा आरक्षण हमलोंगो को नही मिल रही है. पिछले पांच माह से मजदुरी का राशि नही मिलने के कारण परिवार की स्थिति काफी दयनीय है. श्री महतो ने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाये मार्ग पर हम मजदुर भी चलेंगे इसलिए गांधीजी के जन्मदिन के पावन अवसर से अपने हक व अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. इस मौके पर रवि सिंह, छुटू महतो, निखिल माहली, दुनी सिंह, एमडी बेग, मो0 अंसारी आदि मौजुद थे. ।

