
गम्हरिया।


जिला उपायुक्त छवि रंजन ने गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत जसपुर पंचायत के रायवासा गाँव का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण कर लाभुकों से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर सभी लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जा सके, इसके लिए आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाना आवश्यक है। अपने दौरा के क्रम में डीसी ने उक्त गाँव के द्वारिका नायक, सत्यवान नायक, लक्ष्मी नायक, क्षेत्र मोहन नायक, पुन्नी नायक, मंजन नायक, अजय पांडा, सुरेन नायक, विकास नायक, शिवचरण नायक आदि लाभुकों द्वारा इस योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिशंकर बारिक, बीपीओ मनोज तियु, मुखिया रामू मुर्मु समेत पंचायत सेवक राज कुमार साहू, स्वंय सेवक सुनील मांझी आदि भी उपथित थे।

