
गम्हरिया।


कान्ड्रा स्टेशन चैक के समीप एक ट्रक संख्या-जेएच05एआर/1396 द्वारा ठोकर मार दिए जाने के कारण रघुनाथपुर गाँव निवासी 45 वर्षीय सुखदेव माँझी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कान्ड्रा पुलिस द्वारा इलाज हेतु उसे जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वे अपने घर से कान्ड्रा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रही उक्त ट्रक द्वारा ठोकर मार दी गई। वे अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्र को छोड़ गए। मेहनत मजदूरी कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। विदित है कि बीते 13 अगस्त को भी उक्त स्थल पर ही एक ट्रक द्वारा ठोकर मार दिए जाने के कारण पप्पू गुप्ता नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पूर्व सांसद प्रतिनिधि
प्रकाश कुमार राजू ने स्टेशन जोन को डेंजर जोन बताते हुए उक्त स्थल पर यात्री शेड बनाने की मांग जिला प्रशासन से किया है।

