
सरायकेला-खरसवॉ । जिले के झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड चण्डिल शाखा में नाबार्ड के सौजन्य से विधिवत् रूप से एटीएम का उद्घाटन झारखंड राज्य सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री लाल मनोज नाथ शाहदेव के द्बारा फीता काटकर किया गया. । इस मौके पर श्री शाहदेव ने कहा कि जिला में यह तीसरी एटीएम स्थापित किया जा रहा है. चुकि चण्डिल प्रखंड पूर्ण रूप से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है । बैंक के आधुनिकरण होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । अब सभी लोगों को एटीएम से केश लेने में सहूलियत होगी. इसके साथ विकलांग व दृष्टिहीन महिला व पुरुष के लिए एटीएम मशीन में ओडिओ सिस्टाम के माध्यम से कैश निकले में सुविधा है. इस मौके पर श्री लाल मनोज नाथ शाहदेव क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक,क्षेत्रीय कार्यालय,चाईबासा श्री संतोष साहू, प्रबंधक ,क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा,श्री अमित कुमार सिन्हा शाखा प्रबंधक,झारखंड राज्य सहकारी बैंक चण्डिल,उत्तम कुमार पाल, दिनेश कुमार वर्मा मोहम्मद अहसान,अरविंद कुमार सिंह,कर्मेन्द्र गोप, तोतन दे, बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर श्री सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपास्थित थे.



