
गम्हरिया।


आरआईटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतारामपुर डैम में अपने साथियों के साथ छठ घाट बनाने गए गम्हरिया के चित्रगुप्तनगर निवासी प्रताप नारायण सिन्हा का 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार सिन्हा की डूबने से मौत हो गई। उसे डूबते देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया किन्तु असफल रहा। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन फानन में उसे टीएमएच ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जाँचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार को पूर्वाहृ करीब 11 बजे घटी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम सा माहौल व्यापत हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उसके शव को चित्रगुप्तनगर स्थित आवास लाया गया। शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी माता जहाँ बार-बार बेहोश हो रही थी, वहीं पिता व बहनों का हाल भी बहुत बुरा था। शव को देखने जुटी भीड़ की आखें भी परिजनों की दहाड़ सुनकर नम हो उठी थी। बताया जाता है कि उसके घर में छठ पुजा नहीं होती है। वह अपने एक मित्र के लिए छठ घाट बनाने सीतारामपुर डैम अपने छह अन्य साथियों के साथ गया था। घाट बनाने के बाद वह मित्रों के साथ डैम में नहाने लगा। इसी दौरान चार मित्र डूबने लगे। अन्य मित्रों के चिल्लाने के बाद स्थानीय ग्रामीण वहाँ जुटे और सभी को निकालने लगे। अन्य तीन युवकों को तो ग्रामीणों द्वारा निकाल लिया गया। किन्तु आलोक को निकालने में विलंब हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। दो बहन और एक भाई में आलोंक सबसे छोटा था और करीम सिटी काॅलेज में आईएससी में पढ़ाई कर रहा था। बचपन से ही वह मेधावी था। वर्ष 2015 में विद्या ज्योति स्कूल से उसने मैट्रिक की परीक्षा उŸाीर्ण किया था जिसमें उसे जिला का द्वितीय टाॅपर घोषित किया गया था। मेघावी होने के कारण उसकी पढ़ाई का खर्च जुस्को द्वारा वहन किया जा रहा था।

