
चांडिल – प्रखण्ड के चिलगु पंचायत अंतर्गत करनीडीह गांव में मां मनसा पुजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए सपेरे द्वारा कई प्रकार के जंगली सांपो का प्रदर्शन दिखाया गया। सांपो के इस खेल में छोटे-छोटे बच्चो ने भी सांप को पकड़कर कई कर्तव दिखाए। उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए चांडिल प्रखण्ड व आप-पास के गांव से सैकड़ो महिला पुरूषो आये थे। बड़े बुजुर्गो का कहना है कि सभी सांप मां मनसा देवी के वाहन है। इसलिए भादो माह में सभी सांप बाहर निकलते है।

