
सरायकेला। मारवाड़ी सम्मेलन चांडिल शाखा द्धारा चांडिल रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर मशीन लगाने के लिए शुक्रवार को स्थान का मुआयना किया गया। शीघ्र ही प्लेटफार्म नंबर 3-4 में लगाने के लिए स्थान का चयन किया गया। मौके पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता दीपक कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मुन्ना कुमार, स्टेशन मास्टर विष्णु तांती के साथ मारवाड़ी सम्मेलन चांडिल शाखा के अध्यक्ष राजेश पसारी, उपाध्यक्ष अनील जालान, सचिव नवीन पसरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक चैधरी मौजूद थे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी नेे दी। उन्होंने बताया कि डीआरएम आद्रा के कर कमलों द्धारा इसका उदघाटन कराया जायेगा। सामाजिक दायित्व के तहत रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया जा रहा हैं, ताकि यात्रियों को इस भीष्ण गर्मी में ठडा पानी पीने को मिल सके।

