
सरायकेला-खरसवाॅ।


चांडिलअनुमण्डल के नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच 32 पितकी रेलवे फाटक के समींप मंगलवार कि सुबह करीब 5 बजे के करीब एक सड़क दुघर्टना में एक युवक कि मौत हो गयी. नीमडीह थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव निवासी कालीचरण मांझी (32) प्रतिदिन कि तरह मंगलवार कि सुबह अपने मोटर साईकिल संख्या जेएच 05 बीके 1917 से गम्हारिया काम करने के लिए जा रहा था. तभी पितकी और चिंगड़ीडीह गांव के बीच एनएच 32 में एक ट्रक संख्या जेएच 17 ई 8748 ब्रेड डाउन होने के कारण खड़ी थी. मोटर साईकिल तेज गति होने के कारण मोटर साईकिल सवार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक को पीछे डाला से टक्कराते हुये ट्रक के अंदर घुस गया. जिससे मोटर साईकिल सवार कालीचरण मांझी के सीने व मुंह पर गंभीर चोटे आयी. इधर घटना के माॅनिंग र्वक में निकले समाजसेवी छुटूराम सिंह घटना की जानकारी नीमडीह पुलिस को दी । मौके पर नीमडीह पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नीमडीह ले जाया गया. जंहा डाक्टरों ने घायल कालीचरण मांझी को मृत घोषित कर दिया.

