
सरायकेला।


सामाजसेवी संस्था भारतीयप्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद का बैठक 14 नवंबर को आदित्यपुर थाना के पास गम्हरिया लैम्पस के प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि गम्हरिया लैम्प्स के द्वारा गरीब लोगों का जो धनराशि गबनकिया है उसे ब्याज सहित वापस दिलाने का पहल किया जाये।
गम्हरिया लैम्प्स के खाताधारियों द्वारा संस्था से आग्रह किया गया है कि उनकी मेहनत की कमाई जिन लोगों ने गबन किया है उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाई कराते हुए सभी का धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाया जाये।
गम्हरिया प्रखंड में तीन लैम्प्स है जिसमें करीब 5 हजार से अधिक खाताधारी है। गम्हरिया लैम्प्स में करीब 10 करोड़ का गबन हुआ है जिसकी शिकायत 2015 में किया था मगर अभी तक खाताधारियों का धनराशि वापस नही मिल सका है। सभी खाताधारियों ने मिलकर संस्था की मदद से न्याय पाने का विचार किया है।
इस बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्श चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता अफरोज मल्लिक, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष महताब आलम, सराईकेला जिलाध्यक्ष प्रकाश मंडल, अमर तिवारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। दर्श चौधरी ने सभी खाताधारियों को विश्वास दिलाया है कि उनकी संस्था सभी लोगों का धनराशि ब्याज सहित दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी।

