सरायकेला।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह जन वितरण प्रणाली दूकानदार संघ के कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकांत झा का जन्म दिन छोटा गम्हरिया में धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर अस्थित विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा पीडीएफ दूकानदारों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। साथ ही, फूलकांत झा को गुलदस्ता व उपहार प्रदान कर लंबी उम्र की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर कांगेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, लालबाबु सरदार, लखी कुमारी, राजू रजक, आजसू केन्द्रीय सचिव सुसेन महतो, झाुमो नेता अमृत महतो, रमेश पंडीत, जीतेन्द्र गोराई, डाॅ0 शरदेन्दू शेखर, विधान चन्द्र झा, मृत्यूंजय बेरा, जीडी सिंह समेत काफी संख्या में पीडीएफ दूकानदार उपस्थित थे।
