
गम्हरिया।


राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, गम्हरिया नगर इकाई की ओर से विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वंय सेवकों ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम का आरम्भ किया। इस मोके पर मुख्य रुप से उपस्थित जमशेदपुर विभाग के सेवा प्रमुख अजय प्रजापति ने स्वंय सेवकों को बौद्धिक श्रवण कराया। मोके पर उपस्थित सरायकेला के जिला संघ चालक शरत् चन्द्र साहु के अगुवाई में विधि-विधान से स्वंय सेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर नगर कार्यवाह राम वचन प्रसाद, सह कार्यवाह संदीप कुमार दास, केबी शास्त्री, राकेश बर्मन, रणधीर सिंह, मिथिलेश सिंह, शशि प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, अजय महतो, डाॅ0 मनोज कुमार, भगवान सिंह समेत काफी संख्या में स्वंय सेवक उपस्थित थे।

