
गम्हरिया


आनन्द मार्ग संस्था की ओर से गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कुल की शिक्षिका उषा दत्ता तथा् पाथरगामा डिग्री कॉलेज के ब्याख्याता मनोज कुमार भगत का आनन्द मार्ग विधि से बगैर दहेज के अन्तर्जातीय विवाह सम्पन्न कराया गया। संस्था के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधुत ने नव-दंपति को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि कुल 12 जोड़ें इस क्रान्तिकारी विवाह के बंधन में अबतक बँधे हैं। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ इनके मंगलमय भविष्य की कामना करती है। इस दौरान आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सचिव गोपाल बर्मन समेत कई सदस्य व दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित थे।

