
सरायकेला ।


आदित्यपुर स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के शो-रूम में मंगलवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए हजारों रुपये के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में मंगलवार देर रात पांच की संख्या में आए चोरों ने सेंधमारी करते हुए छत पर लगे दरवाजे का ताला तोड़ शोरूम में प्रवेश किया और तकरीबन 2 दर्जन से भी अधिक मोबाइल सेट की चोरी कर ली। वहीं चोरों ने नगदी पर भी हाथ साफ किया।
वैसे चोरों ने चार मंजिला शोरूम की छत का दरवाजा तोड़कर शोरूम में प्रवेश किया, जिसके बाद नीचे तल्ले में सजाकर रखे गए महंगे मोबाइल सेटों को चुराया।
शोरूम के मैनेजर की मानें तो 50 हजार से अधिक मूल्य के सामानों की चोरी हुई है। लेकिन अब तक इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसगहनता से पूरे मामले की जांच की कर रही है।
हाल के दिनों में आदित्यपुर में चोरी की कई बड़ी घटनाएं घट चुकी है, लेकिन एक भी मामले में पुलिस प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी है

