
सरायकेला ।
जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के एन एच 33 करनीडीह के समीप चांडिल से जमशेदपुर की ओर तेज गति से आ रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलटी हो गई। जिससे कार में सवार जुगसलाई निवासी , राधीका देवी, विद्याभुषण प्रसाद सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना कि सुचना पाकर 1033 मौलीक जीवन रक्षक ऐम्बुलेंस के सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायलो को ईलाज हेतु ब्रम्हानन्द अस्पताल तमोलिया पहुंचाया।

