
कौशिक घोष चौधरी
शिर्डी।


कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिर्डी में साईं बाबा मंदिर में बाबा की दर्शन करेंगे एवं इसके पश्चात साईं बाबा समाधी शताब्दी वर्ष एवं साईं बाबा अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डा का विधिवत उद्घाटन करेंगे । राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चौक चौराहे सहित अन्य स्थानों पर गहनता से चेकिंग की जा रही है एवं आस पास के होटलों पर सुरक्षा अधिकारीयों के द्वारा विशेष
निगरानी राखी जा रही है । राष्ट्रपति शनिवार सुबह 10.20 बजे विशेष विमान से शिर्डी आएंगे। वह यहां साईं बाबा के दर्शन करेंगे तथा साईं बाबा समाधी शताब्दी वर्ष एवं साईं बाबा अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डा का विधिवत उद्घाटन करेंगे एवं दोपहर 12.30 बजे शिर्डी से से रवाना होंगे।
इस ऐतेहासिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र का राज्यपाल श्री चे०विद्यासागर राव एवं मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस में उपस्थित रहेंगे I मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों को किसी तरह कष्ट नहीं हो इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी है I

