Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » वाराणसी – ’मिशन गंगे’ टीम ने वराणसी में 8 टन से ज्यादा कचरा साफ किया
Top Stories

वाराणसी – ’मिशन गंगे’ टीम ने वराणसी में 8 टन से ज्यादा कचरा साफ किया

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 27, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वाराणसी। सफाई और जागरूकता अभियान के अंतिम सप्ताह में वाराणसी में टीम ’मिशन गंगे’ ने 15 स्कूलों के 13,000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों के बातचीत की। टीम ने इन्हें अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में शिक्षित किया और अपनी प्रकृति को स्वच्छ बनाये रखने की जरूरत के प्रति जागरूक किया। अभियान में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के मामले में यह अब तक विद्यार्थियों की सबसे बड़ी संख्या है।
5 अक्टूबर को अभियान आरंभ हुआ था। तत्पश्चात, हरिद्वार, बिजनौर, फर्रुखाबाद, कानपुर और इलाहाबाद के बाद वाराणसी में मिशन गंगे टीम का यह छठा ठहराव था।
वाराणसी में टीम ने 23 और 25 अक्टूबर के बीच 1,000 से अधिक स्वयंसेवकों की मदद से अस्सीघाट, दशास्वमेध घाट और राजघाट में 8 टन कचरा साफ किया। टीम ने 5000 से अधिक स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और उन्हें पवित्र गंगा नदी की सफाई के बारे में जागरूक किया। यहां से बक्सर, बिहार में टीम का सातवां ठहराव होगा, जहां इसके सदस्य एक दिन ठहर कर सफाई और जागरुकता अभियान जारी रखेंगे।
‘मिशन गंगे‘ अपशिष्ट प्रबंधन और गंगा की सफाई के लिए एक महीने के राफ्टिंग अभियान के माध्यम से जागरूकता प्रसार के लिए टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की संयुक्त पहल है। राफ्टिंग के माध्यम से लगभग 1,500 किलोमीटर की दूरी तय कर अभियान को पूरा किया जायेगा। यह अभियान बिजनौर, फर्रुखाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर समेत आठ प्रमुख शहरों से होते हुए 30 अक्टूबर, 2018 को पटना में समाप्त होगा।
माउंट एवरेस्ट पर फतह पाने वाली पहली भारतीय महिला और टीएसएएफ की चीफ सुश्री बचेंद्री पाल इस 40 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
वाराणसी में ‘मिशन गंगे’ की टीम में श्री सुनील भास्करन, वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा, “इस अनूठे अभियान का नतीजा हमारी आरंभिक अपेक्षाओं को भी पार कर गया है। एनएमसीजी के साथ टीएसएएफ की टीम के सदस्यों द्वारा किए गए काम वास्तव में उल्लेखनीय है। उन्होंने हजारों स्थानीय स्कूली विद्यार्थियों और समुदायों को अपने साथ जोड़ा, जो प्रशंसनीय है। इस अभियान से सीखे गए सबक उन्हें अपने निजी और पेशेवर जीवन में मदद करेंगे। “
अभियान की लीडर सुश्री बचेन्द्री पाल ने कहा, “अपनी टीम की तरफ से मैं वाराणसी में दिए गए उदार समर्थन के लिए श्री मनोज खरे, डीएफओ वाराणसी, श्री राचित एंडले, एनएमसीजी, श्री सुनील कुमार सिंगी, आरटीआई ऑफिसर और श्री प्रदीप सरकार, एसपीएमजी का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।“
वाराणसी में 6,000 से अधिक स्वयंसेवकों और समुदाय के सदस्यों ने भी मिशन गंगे टीम के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम किया।
अस्सी घाट में टीम ने नुक्कड़नाटक और शास्त्रीय नृत्य में भाग लिया और स्थानीय समुदाय के 1,000 से अधिक सदस्यों से बातचीत की और दशास्वमेघ घाट में गंगा आरती की। स्थानीय समुदाय द्वारा दिये गये समर्थन की सराहना के प्रतीक के रूप में और अच्छे काम को जारी रखने के लिए अनुस्मारक के रूप में अस्सीघाट में ‘मिशन गंगे’ चित्रकारी भी की गई।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में टीम ने गंगा नदी को साफ करने और जागरूकता फैलाने के लिए हरिद्वार, बिजनौर, फररुखाबाद, कानपुर और प्रयागराज में कैंप किया था। ।
अभियान शुरु करने से पहले ’मिशन गंगे‘ की टीम ने 4 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात की।
टीएसएएफ ने मिशन के लिए 40 सदस्यों (20 पुरुष $ 20 महिलाएं) की एक बहुत ही विविध और मेहनती टीम का चयन किया है। इसमें माउंट एवरेस्ट पर विजय पाने वाले 8 पर्वतारोही और 26 टाटा स्टील कर्मचारी हैं। इसके अलावा, इंजीनियर, पर्यावरण कार्यकर्ता, विज्ञान आदि विभिन्न पृष्ठभूमि से भी प्रोफेशनल्स को टीम में शामिल किया गया है। इस टीम को अभियान के दौरान सभी संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। विभिन्न शहरों, कस्बों आदि में प्रवास के दौरान टीम अपशिष्ट प्रबंधन, गंगा में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए घाटों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायेंगे तथा स्कूलों व संस्थानों का भ्रमण करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.