रॉची : नगर निगम ने एक बहुत ही अहम फैसला लिया है गिरते हुये जल स्तर और बढते हुये प्रदुषण को नियंत्रित करने के लिये एक अनोखी पहल की है जिस घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग 5 पेड और घर से निकलने वाली वेस्ट वाटर की रिसाइकलिगं की व्यवस्था होगी उसे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जायेगा साथ ही होल्डिगं टैक्स में 50% की छुट भी मिलेगा । शनिवार को हुई निगम बोर्ड की बैठक में इसे मंजुरी दे दि गई है। जिसके बाद अब इसे नगर विकास विभाग को भेजा जायेगा और सबने इस फैसले को उचित बताया है।
