
नई दिल्ली।


राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 17 -18 मार्च को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति की यह पहली ओडिशा यात्रा होगी।
राष्ट्रपति 17 मार्च को अपनी ओडिशा यात्रा की शुरूआत कटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म स्थान में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ करेंगे। बाद में वे कटक में आनंद भवन संग्रहालय और एक अध्ययन केन्द्र को पूर्व मुख्यमंत्री बिजू पटनायक की याद में समर्पित करेंगे। उसी दिन वे कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में तीसरे स्थापना दिवस पर व्याख्यान देंगे।
18 मार्च को राष्ट्रपति पुरी में राष्ट्रीय संस्कृति संस्थान के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। वे इसी दिन भुवनेश्वर में आईआईटी भुवनेश्वर के दीक्षांत समारोह में विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही वे इंस्टीट्यूट केमिकल टेक्नोलॉजी-इंडियन- ऑयल कॉरपोरेशन के भुवनेश्वर परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। दिल्ली लौटने के पहले राष्ट्रपति इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के परिसर में कौशल विकास संस्थान की आधारशिला रखेंगे।

