
रांची ।


पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के छह नक्सलियों को ओरमांझी इलाके से अरेस्ट किया है। इनके पास से पुलिस ने पांच एयर गन, एक देसी कट्टा, एक दो नाली बंदूक, बैग में भरा हुआ चार सेट वर्दी, आठ मोबाइल फोन और संगठन के पर्चे बरामद किए हैं। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। वसूलते थे लेवी…
– एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में संजय बेदिया, गोपाल ठाकुर, राजेश कुमार, अजय भगत, राजेश कुमार साहू और सोहराय बेदिया शामिल है।
– इन नक्सलियों ने पिछले कई दिनों से इलाके में पीएलएफआई पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम पर आतंक फैला रखा था। ये नक्सली रांची के आसपास के इलाकों में काम करवा रही सड़क और कंस्ट्रक्शन कंपनियों से लेवी वसूलते थे।
– इसी दस्ते ने 21 अप्रैल को लोवाडीह-बरकाकाना के जेपीएल इंटरप्राइजेज में कर्मियों के साथ मारपीट की थी और लेवी की मांग करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।
– 16 मई को इन्हीं नक्सलियों ने इसी माइंस में एक पोकलेन जला दिया था और पोस्टर चिपकाकर लेवी मांगी थी। इस संबंध में माइंस संचालक नीरज कुमार सिंह ने ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
– इन्हें पकड़ने वाली टीम में सिल्ली के डीएसपी सतीश चंद्र झा, थाना प्रभारी सुमन कुमार सुमन समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

