रांची : आये दिन बढते साइबर अपराध ने पुलिस के साथ आम लोगो का भी जीना हराम कर रखा है रांची पुलिस ने दो साइबर अपराधियो को गिरफतार किया है। जबकि उनके अन्य चार साथी फरार हो चुके है जिसकी तलास पुलिस कर रही है । अपराधियो के पास से फर्जी सिमकार्ड पेटीएम कार्ड मोबाइल फोन और नगद रूपये बरामद की गई है गिरफतार अपराधियो के खिलाफ संबंधित धाराओ के तहत कार्यवाई की जा रही है। बुधवार को रांची के सीनियर एसपी अनीस गुप्ता ने कहा कि फरार अपराधियो को जल्द से जल्द पकर लिया जायेगा पसकी पुरी कोशिश की जा रही है।
एसपी अनीस गुप्ता ने बताया कि ये पेटीएम कर्मी मोबाइल सिम विक्रेता और भी अन्य अपराधियो के शमिल होने की जाकारी मिली है एसएसपी ने बताया की ये लोग खुद को बैक अधिकारी बता कर लोगो को केवाईसी अपडेट ,आधार अपडेट, एटीएम एक्टीवेट के नाम पर गूगल प्ले स्टोर से एनिडेस्क एप को डाउनलोड करा देते थे और मोबाइल को रिमोट से संचालित कर पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से आने वाले ओटीपी को देख लेते थे
बता दे कि एनिडेस्क एप एक रिमोट कंटोल एप है
इसी साल आरबीआई को भी एनिडेस्क एप से हो रहे साइबर अपराध की जानकारी मिली थी इसके बाद आरबीआई ने एक एडवाइजरी जारी किया था कि एनीडेस्क एप को कोई उपभोक्ता फोन पर बताये जाने के बाद उसे डाउनलोड न करे ।
