Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » बोकारो-टाटा स्टील की मेजबानी में दिव्यांगों के लिए आयोजित नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ
Top Stories

बोकारो-टाटा स्टील की मेजबानी में दिव्यांगों के लिए आयोजित नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 28, 2017Updated:April 28, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

  • दिल्ली बना नेशनल चैंपियन
  • हरियाणा को मिला दूसरा स्थान

 

बोकारो।

टाटा स्टील की मेजबानी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में चल रहा द्वितीय दिव्यांग नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट कल समाप्त हो गया। श्री सुनील कुमार, डीडीसी, रामगढ़ समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे। श्री संजय कुमार सिंह, जीएम, वेस्ट बोकारो, टाटा स्टील, श्री मोहन महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमएस और श्री के रामी रेड्डी, सेक्रेट्री, डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन (इंडिया) समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि थे।

श्री विजय मेवाड़, चीफ पैट्रन, झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (जेबीडीसीए), श्री दुष्यंत पटेल, सदस्य, जिला परिषद, सुश्री कंचन कुमारी, उप-प्रमुख, मांडू प्रखंड, श्री राजकुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि, मांडू, श्री शाहिद सिद्धिकी, प्रेसिडेंट, जेबीडीसीए और श्री नंद किशोर प्रसाद, वाइस प्रेसिडेंट, जेबीडीसीए आदि मंच पर आसीन अन्य प्रमुख अतिथि थे।

टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ने हरियाणा को 21 रन से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। दिल्ली टीम के कप्तान मोहम्मद महताब अली को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और श्री प्रदीप कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

अतिथियों ने 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की।

गौरतलब है कि टाटा स्टील और झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यह साझेदारी युवाओं, विशेष कर दिव्यांगों के सशक्तीकरण के माध्यम से खेल को प्रोत्साहन देने के टाटा स्टील के लक्ष्य को प्रतिबिंबित करता है।

टाटा स्टील और जेबीडीसीए के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री सुनील कुमार ने कहा, ‘‘मुझे इससे पहले मालूम नहीं था कि रामगढ़ में इतना खूबसूरत मैदान (स्टेडियम) है। टाटा स्टील खेलों को प्रोत्साहन देने में अग्रणी है और इस टूर्नामेंट को सहयोग प्रदान कर कंपनी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।’’ उन्होंने सभी खिलाड़ियों के मनोबल को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता है, बल्कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना महत्वपूर्ण है।

खेल के प्रति टाटा स्टील की कटिबद्धता को दोहराते हुए श्री संजय सिंह ने कहा, “विविधता व समावेशन को प्रोत्साहित करने वाली टाटा स्टील के लिए इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का यह एक बड़ा अवसर था।’’ दिव्यांगों का उदाहरण पेश करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाला हर प्रतिभागी विजेता है और हम सभी को इनसे सीखना चाहिए कि किस प्रकार इन्होंने सफलतापूर्वक अपनी सीमाओं को अवसरों में बदला।

समापन समारोह में टाटा स्टील, टीएसआरडीएस, आरसीएमएस के वरीय अधिकारियों समेत वेस्ट बोकारो एवं आसपास के पीआरआई सदस्य भी मौजूद थे।

 

पुरस्कारखिलाड़ीराज्य
चैंपियन टीम–दिल्ली
उपविजेता टीम–हरियाणा
मैन ऑफ द सीरीजमोहम्मद माहताब अली, कप्तानदिल्ली
मैन ऑफ द मैचप्रदीप कुमारदिल्ली
सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम–यूपी
टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजबबन सिंहझारखंड
टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजमोहम्मद हाकिमदिल्ली
सर्वश्रेष्ठ कैचकमल सिंह सोनीयूपी

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.